दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 75वीं वर्षगांठ समारोह के तहत अक्तूबर माह में चार दिवसीय खेल सप्ताह (12 से 15 अक्तूबर) का आयोजन किया जा रहा है। वर्षभर चलने वाले इस समारोह में प्रत्येक माह शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। खेल सप्ताह के पहले दिन 12 अक्तूबर को क्रिकेट प्रतियोगिता हुई, जिसमें दीपिका हाउस विजेता और सरोजिनी हाउस उपविजेता रहा। दूसरे दिन 13 अक्तूबर को फुटबॉल प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि सरोजिनी हाउस उपविजेता रहा। यह खेल सप्ताह प्राचार्या सुमिता हुड्डू के मार्गदर्शन और खेल शिक्षक पाले खान की देखरेख में आयोजित हो रहा है। 14 अक्तूबर को कबड्डी और 15 अक्तूबर को रिले ...