दुमका, अगस्त 11 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुमित आनंद के देख रेख में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। महिलाएं पहुंच कर सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए एएनसी जांच करवायी गई। जांच के बाद प्रभारी चिकित्सा डॉक्टर आनंद ने बताया कि 137 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। सभी गर्भवती महिलाओं की वजन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। वहीं सभी को चिकित्सा परामर्श दिया गया। रहन-सहन, साफ-सफाई एवं खान-पान, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां आदि विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर डॉक्टर रवि शंकर प्रसाद एनएम रीना मुर्मू, अनीता मरांडी, सोनम कुमारी, अंशु एक्का एवं मशीला मरांडी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी म...