दुमका, नवम्बर 1 -- Dumka News: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना में शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ एक पुलिस जवान के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जामा मंडल अध्यक्ष रामयश कुमार मांझी ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पुलिस जवान पर लगे इस गंभीर आरोप की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dumka News: महिला से दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा...