दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: गणेश पूजा को लेकर इलाके में उत्सवी माहौल है। विभिन्न गांव में भगवान गणपति की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास से की जा रही है। इधर आसनबनी गांव स्थित श्री गणपति मंदिर में मंगलवार को विधि विधान से भगवान गणपति की पूजा अर्चना की गई। सभी बिघ्न से दूर रखने की मन्नते मांगी गई। सुबह पूजा के दौरान महिलाएं पूजा की थाली के साथ मंदिर पहुंची थी। पुरोहित ब्राह्मण प्रशांत हाजरा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित भक्तों के बीच लड्डू प्रसाद बांटी गई। जय ढाक, घन्टाध्वनी से गणपति भगवान की मंगल आरती की गई। यहां गणेश मंदिर में संगमर्मर की गणेश प्रतिमा स्थापित है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: भगवान गणेश की पूजा कर भोग अर्पित किए यह भी पढ़ें- Bagpat News: गणेश महोत्सव में लड्डुओं से हुआ गणपति का अभिषेक...