Dumka News: गड्ढे में जमा पानी में गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत
दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत खिजुरिया में 65 वर्षीय वृद्ध गड्डे में जमा पानी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 20 सितम्बर की है। शव की पहचान खिजुरिया निवासी होरो किस्कू के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सोनोदी हेम्ब्रम का बयान है कि पति बकरी चराने के लिए खेत की ओर गए थे। देर शाम तक वे लौटकर वापस घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन की गई,पर पता नहीं चला। सोमवार की सुबह में पता चला कि पति एक गड्ढे में गिरे हुए और उनकी मौत हो गई है। परिजन तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंच गए,पर चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। नगर थाना की पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान लिया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.