Dumka News: खैरबनी गांव में दिव्यांगजनों के लिए लगा यूडीआईडी कार्ड जागरूकता शिविर
दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: काठीकुंड प्रखंड के खैरबनी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता समिति के प्रखंड समन्वयक बाबूराम मंडल ने की। शिविर में समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार, लेखापाल उपेंद्र राय, सेंटर सुपरवाइजर डमरूधर सिंह और वार्ड पार्षद प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड के महत्व और निबंधन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यूडीआईडी कार्ड महत्वपूर्ण है। जिन दिव्यांगजनों के पास पहले से दिव्यांगता प्रमाण पत्र है। वे स्वावलंबन पोर्टल पर यूडीआईडी कार्ड के लिए निबंधन करा सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.