Dumka News: खेलो झारखंड में मसलिया, रामगढ़ और दुमका का दबदबा
दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: दुमका , प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना दुमका के तत्वावधान में आउटडोर स्टेडियम एवं कुसुमडीह फुटबॉल मैदान में जिलास्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 के तहत 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के स्कूली बच्चों की फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रखंडों से आए बाल खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के खो-खो के फाइनल मुकाबले में मसलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जरमुंडी को 18-02 के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रामगढ़ को तीसरा स्थान मिला। वहीं वॉलीबॉल के रोमांचक फाइनल में मसलिया ने शिकारीपाड़ा को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 02-01 से हराकर विजेता का ताज हासिल किया। रामगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में जरमु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.