दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: जामा। जामा अंचल के तपसी गांव के खेतोरी टोला में सरकारी गली को काटकर नाला बना देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी, जामा को आवेदन देकर मामले की जांच कराने और गली की मापी कराकर आवागमन की समस्या दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के दिनबंधु मंडल द्वारा जेसीबी मशीन से सरकारी गली को काटकर नाला बना दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गली बाधित होने से आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है।आवेदन में संबंधित जमीन का पुराना दाग नंबर 472 तथा नया दाग नंबर 1873 बताया गया है, जिसे राजस्व अभिलेख में गली के रूप में दर्ज होने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी से उक्त स्थल की मापी कराकर सरकारी गली की ...