Dumka News: खुलासा : संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने पति संग मिलकर की विनोद की हत्या
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने अपने पति के साथ मिलकर 18 वर्षीय सौतेले बेटे विनोद मरांडी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पिता जिशू मरांडी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में पुलिस ने जिशू मरांडी और उसकी दूसरी पत्नी सिलाती हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हसुआ भी बरामद कर लिया है। घटना 24 अक्तूबर की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव में हुई थी। हत्या के बाद शव को तालाब के समीप झाड़ी में फेंक दिया गया था। शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ दिलीप खालको के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।
जमीन को लेकर हत्या की साजिश जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.