दुमका, अगस्त 6 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरकारी दर पर खाद बिक्री को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच सरैयाहाट के खुदरा खाद विक्रेताओं ने भी अपनी समस्या सामने रखी है। नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कई लाइसेंसधारी दुकानदारों ने बताया कि थोक विक्रेताओं से ही खाद सरकारी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिल रही है, ऐसे में किसानों को निर्धारित दर पर खाद बेचना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें डीएपी खाद करीब 1,750 रुपये प्रति बोरी मिलती है, जबकि परिवहन पर करीब 30 रुपये अतिरिक्त खर्च आता है। इसी तरह यूरिया 320 रुपये प्रति बोरी में मिलती है और उसे लाने में भी लगभग 30 रुपये खर्च होते हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: निर्धारित मूल्य से महंगा खाद बेचने का आरोप किसानों ने जताया विरोध जबकि सरकार ने डीएपी का खुदरा मूल्य 1...