Dumka News: खिड़की तोड़कर बाल विकास परियोजना के भवन से 25 बोरी चावल चोरी
दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना के पुराने भवन में खिड़की तोड़कर 25 बोरी चावल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी हुआ चावल विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण के लिए भवन में रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भवन के पीछे की खिड़की को उखाड़ दिया। इसके बाद खिड़की के रास्ते भवन के अंदर प्रवेश कर वहां रखी चावल की बोरियों को एक-एक कर बाहर निकाला और लेकर फरार हो गए। उक्त मामले में थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि चोरी की खबर मिली है पर कोई आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.