Dumka News: खिड़की का ग्रिल तोड़कर व्यवसायी के घर 25 लाख के जेवरातों की हुई चोरी...प्रथम पेज के ध्यानार्थ
दुमका, अक्टूबर 6 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका नगर थाना क्षेत्र के सराय रोड में रविवार की देर रात चोरों ने व्यवसायी अशोक कुमार मोदी के घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और तीन गोदरेजों के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी कर फरार हो गए। घर के गृहस्वामी के अनुसार घर से लगभग 25 लाख मूल्य के जेवरातों की चोरी हुई है। वहीं कुछ नगदी रूपए की भी चोरी हुई है। चोरों ने व्यवसायी के घर चोरी की घटना को अंजाम खिड़की के ग्रिल को उखाकर दिया है। जिस घर में सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। उस कमरे में कोई नहीं सोए हुए थे। अशोक मोदी किसी काम से कोलकाता गए हुए है। इस वजह से कमरे में ताला लगा हुआ था। परिवार के सभी सदस्यों के गहने तीनों गोदरेजों में ही रखे हुए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.