दुमका, अगस्त 24 -- Dumka News: जामा/रामगढ़, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस-2 हाई स्कूल में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जामा प्रखंड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष बिभिषण मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी उपस्थित रहीं। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ एसआईआर एवं केंद्र सरकार द्वारा खान खनिज संशोधन विधेयक 2026 लागू किए जाने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खनिज संपदा की सेस राशि राज्य सरकार को नहीं दिए जाने से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे राज्य के विकास पर बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर झामुमो चुप नहीं बैठेगा और राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक म...