Dumka News: खाना बनाने के दौरान साड़ी में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: नोनीहाट के डेंगाडीह गांव में शनिवार को खाना बनाने के दौरान एक 30 वर्षीय महिला आग से गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला की पहचान नीलम कुमारी के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नीलम कुमारी घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान वह आधा खाना बनाने के बाद किसी काम से उठी। तभी अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी साड़ी में फैल गईं और महिला उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि महिला का शरीर आधे से अधिक जल चुका है। अस्पताल के बर्न यूनिट में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.