दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: जिले में लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों के उत्पादन और बिक्री की जांच करने के साथ आम लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक करना भी है, ताकि उपभोक्ता सतर्क रहकर सुरक्षित खाद्य सामग्री का उपयोग कर सकें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाले पानी, कच्चे माल और भंडारण व्यवस्था की जांच की जा रही है। उत्पादन में उपयोग होने वाले पानी के स्रोत और उसकी शुद्धता की प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है। इसके अलावा कच्चे माल की गुणवत्ता, उसकी समाप्ति तिथि और उसे सुरक्षित रखने की व्यवस्था का भी जायजा लिया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति पद...