Dumka News: खस्सी चोरी कर कार से भाग रहा धनबाद का युवक धराया
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर के समीप मंगलवार की दोपहर खस्सी चोरी कर ओमनी कार से भाग रहे धनबाद के एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान धनबाद जिले के झरिया निवासी मोहम्मद रहमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर युवक रसिकपुर में एक घर के बाहर से खस्सी चोरी कर उसे ओमनी कार में रखकर भागने लगा। खस्सी चोरी होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान तेजी से भागने के प्रयास में उसकी कार पलट गई। इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
खस्सी चोरी के बाद लोगों ने पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.