Dumka News: खस्सी की आवाज सुन खुली मालिक की नींद, ग्रामीणों ने चोर को पेड़ से बांधकर पीटा
दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में बीती रात खस्सी चोरी कर भाग रहे चार लोगों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिग्गी पंचायत के बढ़ेत गांव निवासी पंकज पासवान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर पिटाई की। सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। चोरी की खस्सी भी बरामद कर ली गई।जानकारी के अनुसार, माथाकेसो पंचायत के तेतरिया गांव निवासी शंकर सिंह की खस्सी को चार लोग चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान खस्सी की आवाज सुनकर मालिक की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों को आते देख तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.