Dumka News: क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई सह सम्मान
दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका डा. दुर्गानंद झा के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को दुमका कार्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवघर डीईओ बिनोद कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों, भारत स्काउट एवं गाइड तथा शिक्षकों ने डॉ झा को पुष्प गुच्छ, शॉल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व डीईओ दुमका एवं जैक के संयुक्त सचिव भूतनाथ रजवार ने कहा कि डॉ झा का व्यक्तित्व और सेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वे हमेशा तनावमुक्त रहकर कार्य करते थे। देवघर डीईओ बिनोद कुमार सिंह ने उन्हें अभिभावक तुल्य पदाधिकारी बताया। जैक सदस्य अजय कुमार गुप्ता और शिक्षक संघ के राज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.