Dumka News: क्षेत्रीय उपनिदेशक ने स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया
दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि।क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा ने राजकीय श्रावणी मेला में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजु कुमारी मौजूद थे। अधिकारियों ने शिविरों में उपलब्ध चिकित्सीय व्यवस्था, दवाईयां, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा के लिए कुल 22 स्वास्थ्य शिविर बनाए गए हैं। आरडीडी डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि सभी शिविरों के माध्यम से कांवरिया श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। सीएचसी मुख्यालय में 24x7 कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है, जहां से मेला क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविरों की गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.