Dumka News: क्षय रोगियों के बीच खाद्य टोकरी का वितरण
दुमका, अक्टूबर 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन कार्यालय, दुमका में बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक कदम के तहत गुरुवार को क्षय रोगियों के बीच खाद्य टोकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोगियों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करना है। इस अवसर पर क्षय रोगी संग कदम से कदम मिलाना है, निक्षय मित्र बन क्षय रोगियों को समर्थन दें" का संदेश दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि क्षय रोग को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। निक्षय मित्र बनकर कोई भी व्यक्ति क्षय रोगियों को पोषण, जांच और उपचार में सहयोग कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.