दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: गोपीकांदर ,प्रतिनिधि।गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा बाईपास मोड़ के समीप कोयला हाइवा के टायर पर आग लग गई। जेएच O4जेड 6424 नंबर के 16 पहिया हाइवा चालक प्रेम कुमार महतो ने बताया कि दुमका साइडिंग से कोयला खाली करके बीजीआर कंपनी लौटने के दौरान हाइवा का ब्रेक शू जाम होने के कारण टायर में धूं-धूं कर जलना शुरू हो गया। चालक के सूझबूझ से हाइवा वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चापाकल का पानी बाल्टी में लाकर टायर में लगे आग को बुझाया गया। जिससे चालक को राहत की सांस ली। चालक के इस प्रयास से हाइवा को बड़ी घटना होने से बचाया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...