दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि।साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के भांगाहीड़ के समीप मंगलवार की शाम कोयला लदा हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक घटना स्थल से फरार हो गया है। यह भी पढ़ें- Chatra News: हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन तीसरे दिन भी जारीग्रामीणों का आक्रोश इधर घटा से आक्रोशित ग्रामीणों ने साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के भांगाहीड़ के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। मृतक की पहचान काठीकुंड थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय मुंशी सोरेन के रूप में हुई है। मृतक पेशे से राज मिस्त्री था। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। सामाचार लिखे जाने ...