दुमका, जुलाई 8 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मसानजोर पंचायत अंतर्गत मसानजोर गांव में मंगलवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सहाय्य अनुदान योजना के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बीटीएम श्यामसुंदर सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा दुमका की ओर से यह संगोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने किसानों को कम बारिश में अच्छी खेती करने के तरीके, प्राकृतिक दुष्प्रभावों से फसल को बचाव के उपाय बताए। मौके पर अनुदान पर बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। वहीं मडुवा, कदो, बाजरा जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती से होने वाले लाभ के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- शिविर में किसानों को सूखा...