Dumka News: कृषक गोष्ठी में आधुनिक तरीके से खेती करने पर मिला प्रशिक्षण
दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: जरमुंडी प्रखंड के जोंका पंचायत भवन में कृषक गोष्ठी का आयोजन मुखिया बड़की मरांडी की अध्यक्षता में किया गया। समिति सहाय अनुदान योजना अंतर्गत आयोजित इस गोष्ठी में खरीफ मौसम में बोयी जानी वाली फसलों को लेकर आधुनिक तरीके बताये गये। दलहनी फसल मोटा अनाज धान की सीधी बुआई खरपतवार नियंत्रण केसीसी एवं कृषि से संबंधित सभी विभागों में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मिथिलेश कुमार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर हांसदा ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आधुनिक खेती अपनाने पर जोर दिया। गोष्ठी में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मिथिलेश कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर हंसदा,किसान नवीन राव,लक्ष्मण राव,प्रदीप यादव सहित पचास किसान उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.