Dumka News: कुल्हरिया में एफपीओ जागरूकता अभियान किसानों को संगठन से जुड़ने की दी जानकारी
दुमका, सितम्बर 29 -- Dumka News: दलाही। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा के बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने रावे कार्यक्रम के तहत मसलिया प्रखंड के कुल्हरिया गांव में कृषि जागरूकता अभियान चलाया। रावे को-ऑर्डिनेटर डॉ. अभिजीत सतपथी के मार्गदर्शन और डॉ. मुकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में छात्र पायल कुमारी, अंशु सिंह, रिया कुमारी, प्रशांत कुमार सिंह और विवेक भगत ने किसानों को किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने बताया कि एफपीओ किसानों को संगठित कर उनकी सामूहिक शक्ति बढ़ाता है। इसके माध्यम से किसान अपनी उपज को सामूहिक रूप से बेचकर बेहतर बाजार और उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। एफपीओ से जुड़ने पर कम लागत पर कृषि इनपुट, बेहतर बाजार संपर्क, सामूहिक विपणन और मूल्य संवर्धन जैसे लाभ मिलते हैं। छोटे और सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.