दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया थाना क्षेत्र के कठलिया पंचायत अंतर्गत लखनपुर पहाड़िया टोला में गुरुवार को एक कुएं से करीब 50 वर्षीय महिला का शव बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लक्खी पुजहरनी, पति स्व. पुष्पा पुजहर के रूप में हुई है। मृतका के बेटे काजेश पुजहर ने बताया कि उसकी मां बीते सोमवार को मामा घर बुधुडीह जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजन और ग्रामीणों को गुरुवार को गांव के एक कुएं में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कुएं से वृद्धा का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव बाहर निकाले जाने के बाद उसकी पहचान लक्खी पुजहरनी के रूप में हुई। बताया ग...