दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के बलिया महेशपुर गांव स्थित कुएं से सोमवार को बरामद किशोरी के शव की पहचान मंगलवार को हो गई। मृतका की पहचान इसी थाना क्षेत्र के जियाजोर गांव निवासी सुहानी बास्की (16) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने अपने बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में एक किशोरी का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सुमित पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- Dumka News: कुएं में मिले किशोरी के शव की हुई पहचान, हत्या का केस शुरुआती प्रयास में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया गया कि उसकी मौत करीब ...