दुमका, अगस्त 17 -- Dumka News: शराब के नशे में कुंए में गिर जाने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबना गांव की रविवार की देर शाम की है। मृतक युवक की पहचान रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के महुबना गांव निवासी लटलु दास (35) पिता स्वर्गीय लक्ष्मण दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम लटलु दास अत्यधिक शराब पी रखा था। यह भी पढ़ें- Dumka News: कुआं में गिरने से महूबना के 35 वर्षीय लटलु दास की मौतघटना की जानकारी रविवार की शाम करीब 5 बजे वह घर के बाहर था। इस बीच शराब के नशे में उसे कुंए का पता चलने के वजह से वह कुएं में गिर गया। शुरू में तो किसी को कुछ पता नहीं चला। करीब आधे घंटे के बाद जब परिजनों ने उसे नहीं देखा तो उसकी खोज शुरू की। परिजनों को आशंका हुई कि अत्यधिक शराब के नशे में वह ज्याउदा दूर तो न...