Dumka News: किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं एवं जांच किट का नहीं हो अभाव : उपायुक्त...लीड
दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सर्वप्रथम पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में डेंगू, मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए आवश्यक 14 प्रकार की जांच किट एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं एवं जांच किट का अभाव नहीं होना चाहिए। मौसम में बदलाव एवं ठंड के मौस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.