Dumka News: किसान गोष्ठी में कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी
दुमका, जुलाई 27 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सीतासाल गांव में समिति सहाय अनुदान योजना के अंतर्गत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान मोनोसल टुडू ने किया। गोष्ठी में पीएम कुसुम योजना, किसान समृद्धि, मिलेट मिशन, आत्मा और कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, किसान मित्र और बीटीएम मौजूद रहे। पंचायत के करीब 45 किसानों ने भाग लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी ली और अपने बातों को रखें । वहीं बीटीएम ने किसानों को सोलर पंप, मोटे अनाज की खेती, जैविक खेती और सरकारी अनुदान से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में बताया। किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.