Dumka News: काली मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जमकर हुई खरीदारी
दुमका, नवम्बर 17 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ढोलकट्टा गांव में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय काली मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेला को लेकर पूरे गांव में उत्सवी माहौल देखने को मिला। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। रंग-बिरंगी दुकानों के साथ मिठाई, खिलौने एवं बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न दुकानें सजाई गई थीं। बच्चों और महिलाओं में मेला को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मां काली की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
मेले में श्रद्धालुओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.