दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत धोबा पंचायत में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सामने शुक्रवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रंजीत सोरेन का बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति राजेश सोरेन को भी चोटें आईं। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रंजीत सोरेन को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धोबा पंचायत स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप कार संख्या जेएच 04 एएच 8721 और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल रामगढ़ थाना पुलिस क...