दुमका, सितम्बर 10 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाबूपुर गांव के पास कार के धक्के से पटना के एक कांवरिया जख्मी हो गए है। यह घटना बुधवार को शाम के करीब 5 बजे की है। घायल कांवरिया को इलाज के लिए दुमका के प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां के डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया है। कांवरियों का कहना है कि करीब एक दर्जन कावंरिया 8 सितंबर को बाइक से देवघर और बासुकीनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद दुमका की ओर आ रहे थे कि बाबुपुर गांव के पास एक कार ने बाइक में धक्का मार दिया। हालांकि कार को जब्त कर लिया गया है। घायल कावंरिया पंकज कुमार पटना के नौबतपुर थाना अंतर्गत का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...