Dumka News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर, देवघर रेफर
दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एनएच-133 देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर गंगामारनी गांव के निकट चारपहिया वाहन इरटिका की चपेट में आने से बाइक सवार 62 वर्षीय शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शंकर सिंह सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शंकर सिंह बाइक से सरैयाहाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगामारनी गांव के पास वह इरटिका की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मामले में शामिल इरटिका कार को जब्त कर थाना ले आई है। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.