Dumka News: कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा टीम की जांच में 38 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट
दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा नियमित रूप से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को टीम द्वारा बाबा बासुकीनाथ मंदिर के निकट, शिवगंगा रोड एवं समर्पण चौक स्थित विभिन्न पेड़ा दुकानों, भोजनालयों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल 22 दुकानों का निरीक्षण किया गया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर ही पेड़ा, दही, हल्दी, सब्जी, सेव सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 60 नमूनों की जांच की गई। जांच के क्रम में मिलावटी पाए गए 38 किलोग्राम पेड़ा को मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं एक पैकेट एक्सपायर्ड दही भी नष्ट कराया गया। खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.