Dumka News: कार्रवाई : खटंगी में 8 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त, जांच में जुटी टीम
दुमका, जुलाई 7 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि।अवैध रूप से बालू उठाव के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खटंगी गांव के फुटबॉल मैदान में डंप किए गए लगभग 8 हजार सीएफटी अवैध बालू को जिला खनन टीम ने सोमवार को जब्त किया है। यह काईवाई जिला माइनिंग इंस्पेक्टर मंजीत दुबे और गौरव सिंह के नेतृत्व में की गई। उनके साथ गोपीकांदर थाना पुलिस बल भी मौजूद थे। जब्त बालू को खटंगी गांव के ग्राम प्रधान विकास हांसदा को सुपुर्द कर दिया गया है। माइनिंग इंस्पेक्टर गौरभ सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खटंगी गांव के फुटबॉल मैदान में अवैध रूप से बालू जमा किया गया है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। आगे उन्होंने बताया कि खटंगी और सिलंगी नदी से बालू उठाव की जानकारी मिली थी, लेकिन टीम के पहुंचने पर कोई नहीं पकड़ा गया। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.