दुमका, अक्टूबर 22 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर चार दिनों से धरना पर बैठे हैं। धरना पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मियों द्वारा बताया जा रहा है राज्य सरकार एवं आउटसोर्सिंग के लिए दी गई एनजीओ के तकनीकी लापरवाही के कारण स्थानीय आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। विगत 7 माह से आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित रूप से मानदेय नहीं मिल रही है। कई बार आंदोलन एवं विरोध करने पर दो माह का मानदेय कर्मियों को उपलब्ध कराया गया जबकि सात माह का मानदेय अभी बकाया है। दुर्गा पूजा, ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भी कर्मियों को मानदेय नहीं मिलना संस्था की घोर लापरवाही है। बहरहाल आउटसोर्सिंग कर्मी अब मानदेय मिलने तक अनिश्चितकालीन क...