Dumka News: काठीकुंड-कड़विंधा मुख्य मार्ग पर टोटो से गिरकर युवक की मौत
दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड-कड़विंधा मुख्य मार्ग पर धनियापहाड़ी गांव के समीप चलते वाहन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान काठीकुंड थाना क्षेत्र के ही झिली गांव निवासी सुनील हेम्ब्रम के रूप में हुई है। सुनील हेम्ब्रम काठीकुंड के तेलियाचक में लगे साप्ताहिक हाट से टोटो पर सवार होकर अपने घर झिली लौट रहे थे। इसी दौरान धनियापहाड़ी गांव के पास वे अचानक चलते टोटो से नीचे सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही अचेत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई खिरोद प्रधान दल-बल के घटना स्थल पर पहुंचकर सुनील हेम्ब्रम को उठााकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. विकास ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.