Dumka News: काठीकुंठ चौक में हाईवा की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: काठीकुंठ, प्रतिनिधि। काठीकुंठ चौक पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में हाईवा ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा तेज गति से आ रही थी और इसी दौरान कार से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दुर्घटना के कारण काठीकुंठ चौक पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 4 घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद जाम खुल सका और यातायात सामान्य हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.