दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष ने आगंतुक सभी नेताओं का स्वागत किया और नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुमका लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद खान और प्रदेश महासचिव एवं दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा उपस्थित थे। संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा ने कहा कि जिला कार्य समिति की बैठक प्रत्येक माह होनी है। इसी तरह प्रखंड अध्यक्षों को भी हर माह अपनी कार्य समिति की बैठक करनी है। उन्होंने कहा कि दुमका जिला में संगठन काफी मजबूत है और इसे और अधिक सक्रिय करने के लिए सभी को मेहनत करनी है। उन्होंने बता...