Dumka News: कस्तूरबा विद्यालय में दो छात्राओं में चिकन पॉक्स के मिले लक्षण
दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: दलाही। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मसलिया में छात्राओं के स्वास्थ्य में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया की ओर से स्वास्थ्य जांच टीम विद्यालय भेजी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुष्मिता टुडू, एएनएम पकलु सोरेन एवं लैब टेक्नीशियन विशाल कुमार पाल शामिल थे। स्वास्थ्य जांच के दौरान दो छात्राओं में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों छात्राओं का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए लाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया गया कि विद्यालय में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सामने आने के बाद तीन अन्य छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.