Dumka News: कल्याण विभाग को 14 नवंबर तक का अल्टीमेटम
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। छात्र नेता डॉ. श्याम देव हेंब्रम की अध्यक्षता में छात्र समन्वय समिति ने जिला कल्याण कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कल्याण पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा । मुलाकात के दौरान छात्रों ने छात्रवृत्ति में देरी, छात्रावासों की जर्जर स्थिति और मूलभूत सुविधाओं के अभाव की समस्याओं को विस्तार से रखा ।डॉ. श्याम देव हेंब्रम ने कहा कई बार ज्ञापन दिया गया। लिखित वार्ता में 30 दिन में समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए। 14 नवंबर तक समाधान नहीं हुआ तो रोड जाम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.