दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा। नवरात्रि को लेकर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं। पूजा समितियों एवं ग्रामीणों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। घरों से लेकर मंदिरों तक मां दुर्गा की आराधना की तैयारी की जा रही है। रविवार को कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाली पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: शारदीय नवरात्र आज से, घरों और मंदिरों में होगी कलश स्थापनाठाडीहाट मंदिर में पूजा की तैयारियां प्रखंड के ठाडीहाट स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर में पूजा आयोजन की व्यवस्था के साथ मां दुर्गा की प...