Dumka News: करंट लगने से टोटो चालक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदिया गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से 50 वर्षीय टोटो चालक विष्णु मंडल की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। सदर अस्पताल परिसर में परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के मुताबिक, विष्णु मंडल गुरुवार सुबह स्नान करने के लिए पानी की मोटर का बिजली तार लाइन से जोड़ रहे थे। इसी दौरान तार उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उन्हें करंट लग गया और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। विष्णु मंडल की मौत की खबर से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.