Dumka News: कटिंबा में श्री लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ का शुभारंभ
दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के ग्राम कटिम्बा में श्री लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना, विष्णु सहस्रनाम पाठ, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास का विशेष धार्मिक महत्व है। महाभारत में भीष्म पितामह द्वारा धर्मराज युधिष्ठिर को भगवान श्रीविष्णु के सहस्र नामों का महत्व बताया गया है। मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु की उपासना, नामस्मरण एवं सत्संग से विशेष पुण्य एवं आध्यात्मिक लाभ की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः काल एवं सायंकाल धार्मिक अनुष्ठान, विष्णु सहस्रनाम पाठ, भजन-कीर्तन तथा सत्संग का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lali...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.