दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा दिखाने के उद्देश्य से कक्षा 10 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित शनिवार को किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप सही करियर विकल्प चुनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, बैंकिंग, रक्षा सेवा, पुलिस, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में बताया गया।

विद्यार्थियों की तैयारी विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए विषय चयन, प्रतियोगी परीक्ष...