दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। ओवरटेक कर दो बादक पर सवार चार लूटेरों द्वारा चाचा-भतीजा से पल्सर बाइक, मोबाइल व पर्स छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। लूटी गई पल्सर बाइक के पीड़ित मालिक का नाम उज्जवल रजक (53 वर्ष) पिता रंजन रजक, ग्राम बिचकोड़ा, थाना मसलिया, जिला दुमका निवासी बताया जाता है। पीड़ित उज्ज्वल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि विगत 07 जुलाई को अपनी ब्लू रंग के पल्सर बाइक संख्या जेएच 04 एन- 5768 को लेकर अपनी बहन के घर मचकोल नाग पूजा के अवसर पर आया था। शाम होने पर नतनी को छोड़ने सहारा बस स्टैंड गया था और नतनी को छोड़कर भतीजा मोनू रजक के साथ वापस मचकोल लौट रहा था। इसी बीच ग्राम बेलडीह स्थित अस्पताल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से ओवरटेक करते हुए दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने सामने आकर अपनी बाइक खड़ी कर द...