Dumka News: ऑटो रिक्शा सवार ने की ट्रक के हेल्पर की पिटाई
दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। केसरगढ़ गांव के समीप ऑटो रिक्शा सवार कुछ लोगों ने गिट्टी लदे ट्रक के हेल्पर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में हेल्पर विपिन कुमार का सर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल हेल्पर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया। पटना निवासी घायल विपिन ने बताया कि वह शिकारीपाड़ा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र से स्टोन चिप्स लेकर पटना जा रहा था। इसी दौरान ऑटो वाला मेरे वाहन को ओवरटेक कर निकालना चाहता था। इसी बीच दोनों वाहन एक दूसरे के संपर्क में आ गए। हालांकि ऑटो रिक्शा को कोई क्षति नहीं हुई परंतु ऑटो से चार लोग निकले ट्रक खलासी की जमकर पिटाई कर दी जिसमें उसके सर फट गया है। मारपीट करने के बाद सभी लोग ऑटो सहित फरार हो गए। पुलिस मामले की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.