दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड अंतर्गत रानीघाघर पंचायत के केसरायडीह चौक पर रविवार को ऐभेन अखाड़ा जागुवार वैसी की ओर से सामाजिक कुरीतियों के विरोध में पुतला दहन किया गया। संगठन ने दिनाजपुर नाइट प्रोग्राम, झंडा-मुंडा खेल और जुआ जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बच्चों और युवाओं के भविष्य की रक्षा करने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने कहा कि समाज में ऐसी गतिविधियों को लेकर जागरूकता फैलाना जरूरी है, ताकि युवा पीढ़ी शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक कार्यों की ओर आगे बढ़ सके। संगठन ने दिनाजपुर नाइट प्रोग्राम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा झंडा-मुंडा खेल बंद करने की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे जुआ और नाइट प्रोग्...