Dumka News: एसपी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में स्वागत कार्यक्रम आयोजित
दुमका, अक्टूबर 8 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में सत्र 2026-30 में नामांकित विद्यार्थियों के स्वागत एवं परिचय के उद्देश्य से एक गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग के सभी सेमेस्टरों के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केपी यादव ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने की शुरुआत नहीं है बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञान-विस्तार, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और भविष्य के निर्माण की एक महत्वपूर्ण यात्रा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.